रामदेवरा दर्शन करने जा रहे 1 श्रद्धालु की मौत 4 घायल, ट्रक से टकराकर स्कार्पियो पलटी, ओवरब्रिज से नीचे गिरी

बाड़मेर।

नेशनल हाईवे 25 पर स्कार्पियो और आयशर ट्रक के बीच भिड़त हो गई। स्कार्पिया गाडी में लहराई और पलटते हुए ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार जने घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके के कवास जीरो पाइंट ओवरब्रिज पर आज सुबह की है। जानकारी मिलने पर नागाणा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौकेा मुआयना कर क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। पुलिस के अनुसार गुजरात राजकोट निवासी 5 जने स्कार्पियो में सवार होकर रामदेवरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बुधवार को सुबह करीब 7:40 बजे कवास जीरो पाइंट पर बायतु की तरफ से आ रही आयशर और स्कार्पियो के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद स्कार्पियो बेकाबू होकर लहाराई और 4-5 बार पलटी खाकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। इससे स्कार्पियो सवार अंदर फंस गए। इसमें दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन जनों को मामूली चोटें आई। एम्बुलेंस व प्राइवेट गाड़ी की मदद से सभी को हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर रवि पुत्र चागा भाई निवासी राजकोट की मौत हो गई। वहीं, जयदीप पुत्र रताभाई, बली पुत्र निम्बा भाई और जय पुत्र मनि भाई पटेल सभी निवासी राजकोट गुजरात का हॉस्पिटल इलाज चल रहा है। नागाणा थानाधिकारी जमील खान ने बताया कि हादसा कवास जीरों पाइंट पर हुआ है। एक्सीडेंट के बाद स्कार्पियों ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। इससे एक की मौत हुई है। वहीं चार जने घायल हुए है। मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। घायलों को हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पलटकर 10 फीट नीचे गिरी स्कार्पियो

हादसा नेशनल हाईवे 25 पर हुआ। टाटा 407 के कॉर्नर से टकराकर स्कार्पियो हवा में हलराते हुए पलटी खाते हुए ओवरब्रिज से 10 फीट नीचे गिर गई। इससे स्कार्पियों चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि सर्विस रोड पर उस वक्त कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *