4 गाड़ियों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 5 घायल ट्रैक्टर में टेम्पो-कार घुसे, सामने से आई स्कॉर्पियो भी टकराई, 1 घायल गुजरात रेफर

बाड़मेर।

जिले में नेशनल हाईवे-68 पर 4 गाड़ियों में टक्कर हो गई। इससे 2 लोगों की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 5 घायलों का इलाज चल रहा है। यह हादसा सदर थाना इलाके के डुगेरों का तला गांव में मंगलवार रात करीब 10:15 बजे हुआ। सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी सत्यप्रकाश मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एएसपी जसाराम बोस ने बताया कि नेशनल हाईवे पर 4 वाहनों के बीच हादसा हुआ। इसमें 2 की मौत हुई है। दोनों गुजरात के पाटन के रहने वाले है। 5 लोग घायल हुए है, इसमें 1 को गुजरात रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:15 बजे नेशनल हाईवे 68 डुगेरों का तला गांव में कार, स्कॉर्पियो, ट्रैक्टर और टेम्पो के बीच आपस में भिड़त हो गई। इससे उसमें सवार 7 लोग गंभीर घायल हो गए। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना का कहना है कि डुगेरों का तला टोल नाके के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर में पहले टेम्पो और फिर कार घुस गई। दूसरी तरफ सामने की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार से टकराकर पलटी खा गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। जिसमें से गुजरात के पाटन निवासी भरत भाई और कलाजी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक गंभीर घायल को गुजरात रेफर किया गया है। 4 अन्य का इलाज बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हादसा स्थल पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना पहुंचे। वहां पर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। हॉस्पिटल में एएसपी जसाराम बोस, कोतवाल बलभद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। सीआई सत्यप्रकाश मय पुलिस जाप्ता ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर हाईवे को सुचारू रूप से शुरू करवाया गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे कार सवार

कार सवार भरत भाई पुत्र माधा भाऊ निवासी बारोट मोहम्मदपुरा पाटन, दशरथ भाई पुत्र अंबाराम ठाकोर, अजीत पुत्र विष्णु निवासी पाटन, प्रफुल्ल भाई पुत्र सही भाई ठाकोर निवासी बासपा पाटन गुजरात, कलाजी पुत्र राणाजी निवासी बासपा पाटन गुजरात थे। इसमें भरत भाई और कलाजी की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालात में घायल अजीत को पालनपुरा गुजरात रेफर कर दिया गया। टेम्पो सवार कमलेश पुत्र सुजानाराम निवासी जानियों की बेरी, अशोक पुत्र हरिराम दोनों निवासी रोहिला पूर्व धोरीमन्ना घायल हो गए। चारों घायलों का बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

धमाके की आवाज सुनकर दौड़े लोग

प्रत्यक्षदर्शी हरेंद्र ने बताया कि मेरे घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही एक्सीडेंट हुआ। तेज धमाके की आवाज सुनकर मैं सबसे पहले मौके पर पहुंचा और देखा तो सड़क पर 7-8 लोग दूर-दूर तक पड़े थे। स्कार्पियों पलटी हुई थी। उसमें से लोगों को बाहर निकाला और स्कार्पियों को खड़ा किया। कार में फंसे हुए लोगों को भी बाहर निकाला। मौके पर 108 एम्बुलेंस और निजी वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन 2 लोगों की जान जा चुकी थी।

50 मीटर तक बिखरे गाड़ियों के पुर्जे, टेम्पो 50 फीट दूर गिरा

सदर थाना क्षेत्र के डुगेरों का तला गांव से 1 किमी पहले सरपंच किस्तुराराम डुगेर की ढाणी के पास मंगलवार रात 10.15 बजे भीषण हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है था कि कौनसा वाहन किससे टकराया है और किस दिशा से आया था। वहीं वाहनों की दिशाएं भी बदल गई। वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार, टेम्पो, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो सब के परखच्चे उड़ गए। कार और स्कॉर्पियो सड़क से दूर पलटी हुई थी, वहीं ट्रैक्टर और टेम्पो एक तरफ थे। हादसे के समय कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। ऐसे में कार ट्रैक्टर और टेम्पो से टकराने के बाद सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ गई। भीषण टक्कर से करीब 50 मीटर तक वाहनों के पुर्जे बिखर गए। टेम्पो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टेम्पो के टक्कर मारने पर टेम्पो की बॉडी बिखरकर 50 फीट सड़क से दूर जाकर गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

grandpashabet | grandpashabet | grandpashabet giriş | grandpashabet | grandpashabet giriş | grandpashabet | grandpashabet | deneme | trendbet giriş | grandpashabet | jojobet giriş | hiltonbet | hiltonbet | casino api | betnano | hiltonbet | grandpashabet giriş | grandpashabet güncel giriş | grandpashabet adres | hiltonbet giriş | hiltonbet | bets10 | bets10 giriş | malatya web tasarım | betasus | betasus giriş | betasus | grandpashabet | grandpashabet giriş | jokerbet | grandpashabet | grandpashabet giriş | roketbet | roketbet giriş |