20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर सम्पन्न

ग्वालियर।

शहर के लक्ष्मीबाई स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेश बाग एबी रोड बहोडापुर पर 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन रविवार को हुआ। शिविर में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने 20 दिनों में विभिन्न विधाओं में सीखी कलाओं को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बांदिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास बहुत आवश्यक है। जिससे उनका व्यक्तित्व विकास होता है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि गणेश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मानसिंह जादौन ने कहा कि शिक्षा छात्राओं के जीवन में अहम भूमिका निभाती है, अतः सभी माता-पिता को अपनी बिटियाओं को संस्कार मय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहिए। इस मौके पर मध्य भारत शिक्षा समिति के सदस्य सुधीर शर्मा, लक्ष्मीबाई स्मारक विद्यालय के प्राचार्य जगदीश श्रीवास, पीजीबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नरेश शर्मा, पार्वती विद्यापीठ के प्राचार्य नरेश त्यागी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रचना सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

grandpashabet | grandpashabet | grandpashabet giriş | grandpashabet | grandpashabet giriş | grandpashabet | grandpashabet | deneme | trendbet giriş | grandpashabet | jojobet giriş | hiltonbet | hiltonbet | casino api | betnano | hiltonbet | grandpashabet giriş | grandpashabet güncel giriş | grandpashabet adres | hiltonbet giriş | hiltonbet | bets10 | bets10 giriş | malatya web tasarım | betasus | betasus giriş | betasus | grandpashabet | grandpashabet giriş | jokerbet | grandpashabet | grandpashabet giriş | roketbet | roketbet giriş |