ज़िला प्रभारी सचिव ने सीएचसी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

बालोतरा।

जिला प्रभारी सचिव ओपी बुनकर ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवड़ी का निरीक्षण किया और हीट वेव, कोविड 19 की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही सरकार की योजनाओं को आमजन को लाभ मिले इसका ध्यान रखने के निर्देश दिये। जिला प्रभारी बुनकर ने आंगनवाड़ी केन्द्र चारलाई खुर्द का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषाहार के गुणवत्ता को जांचा और लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय कल्याणपुर का भी निरीक्षण किया। जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि हीटवैव से बचाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइन के मुताबिक प्रबंध किए जाएं। इसके तहत जिले के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में निर्धारित संख्या में हीट वैव की जकड़न में आए मरीजों के उपचार के लिए बैड आरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानो में हीट वैव से बचने के लिए माकूल व्यवस्थाएं रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों की पूर्व से तैयारी कर घर घर सर्वे कराना सुनिश्चित करें और डोली व अराबा का विशेष ध्यान देवें। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि राजकीय चिकित्सा संस्थानों में एसी, कूलर व पंखों तथा पेयजल के लिए वाटर कूलर चालू सही स्थिति में काम कर रहे है। समस्त चिकित्सा संस्थानों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। इसके साथ-साथ समस्त चिकित्सा संस्थानों में हीट वैव से ग्रसित मरीजों के उपचार में आवश्यक दवाईयां व ओआरएस पैकेट उपलब्ध हो और चिकित्सकीय स्टॉफ उनके उपचार हेतू हर समय तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह, बीसीएमओ डॉ. गुमान सिंह व अन्य अधिकारी गण, स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

grandpashabet | grandpashabet | grandpashabet giriş | grandpashabet | grandpashabet giriş | grandpashabet | grandpashabet | grandpashabet | jojobet giriş | romabet giriş | romabet | casino api | betnano | bets10 | bets10 | betasus | betasus giriş | betasus | grandpashabet | grandpashabet giriş | jokerbet | grandpashabet | grandpashabet giriş | roketbet | roketbet giriş | grandpashabet | royalbet | royalbet giriş | yakabet | yakabet giriş | timebet | timebet giriş | galabet | galabet giriş | elexbet, elexbet giriş | Elexbet | Elexbet giriş | grandpashabet | grandpashabet giriş | grandpashabet | grandpashabet | grandpashabet giriş | perabet | perabet giriş | grandpashabet | grandpashabet giriş | roketbet | roketbet giriş | royalbet | royalbet giriş | roketbet | grandpashabet | royalbet | galabet | galabet giriş | galabet | romabet | romabet giriş | galabet | galabet giriş | romabet güncel giriş | how to create invoices | how to create an invoice | how to pronounce | how to pronounce nguyen | how to pronounce pho | hiltonbet | hiltonbet giriş |